Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c31.s19: १९—पुडुवैप्पु संवत्

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s19

Language
Hindi

१९—पुडुवैप्पु संवत्

c31.s19.1

ई. स. १३४१ में कोचीन के उत्तर में एक टापू (१३ मील लंबा और १ मील चौड़ा) समुद्र में से निकल आया, जिसे ‘बीपीन’ कहते हैं, उसकी यादगार में वहां पर एक नया संवत् चला जिसको पुडुवैप्पु (पुडु=नई; वेपु=आवादी; मलयाळम् भाषा में) कहते हैं५. कोचीन राज्य और डच ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच जो संधि हुई वह तांबे के ५ पत्त्रों पर खुदी हुई मिली है जिसमें पुडुवेप्पु संवत् ३२२; १४ मीनम् (मीन संक्रांति का १४ वां दिन = ई. स. १६६३ तारीख २२ मार्च) लिखा है६. यह संवत् कोचीन राज्य में कुछ कुछ चलता रहा परंतु अब उसका प्रचार पाया नहीं जाता.