भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s29: २९—विलायती सन्
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s29
- Language
- Hindi
२९—विलायती सन्
c31.s29.1
विलायती सन् एक प्रकार से बंगाल के फसली सन् का ही दूसरा नाम है. इसका प्रचार उड़ीसे तथा बंगाल के कुछ हिस्सों में है. इसके मास और वर्ष सौर हैं और महीनों के नाम चैत्रादि नामों से हैं. इसका प्रारंभ सौर आश्विन अर्थात् कन्या संक्रांति से होता है और जिस दिन संक्रांति का प्रवेश होता है उसीको मास का पहिला दिन मानते हैं. इस सन् में ५६२-६३ जोड़ने से ई. स. और ६४६-५० जोड़ने से वि. सं. बनता है.