भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c31.s31: ३१—बंगाली सन्
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s31
- Language
- Hindi
३१—बंगाली सन्
c31.s31.1
बंगाली सन् को 'बंगाब्द' भी कहते हैं. यह भी एक प्रकार से बंगाल के फसली सन् का प्रकारांतर मात्र है. बंगाली सन् और फसली सन् में अंतर इतना ही है कि इसका प्रारंभ आश्विन
c31.s31.2
कृष्णा १ से नहीं किंतु उससे सात महीने बाद मेष संक्रांति (सौर वैशाख) से होता है और महीने सौर हैं जिससे उनमें पक्ष और तिथि की गणना नहीं है. जिस दिन संक्रांति का प्रवेश होता है उसके दूसरे दिन को पहिला दिन मानते हैं. इस सन् में ५६३-६४ जोड़ने से ई. स. और ६५०-१ जोड़ने से वि. सं. बनता है.