Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c10.s5: ब्राह्मणों के वस्त्र

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c10.s5

Language
Hindi

ब्राह्मणों के वस्त्र

c10.s5.1

ब्राह्मण और साधु कोपीन पहनते हैं पर जैसा अर्धचित्रों से पता चलता है यह अनसिला वस्त्र तहमदनुमा न होकर घाघरेनुमा होता था६०। वे चादरनुमा वैकक्ष्य भी पहनते थे जो बायां कंधा और छाती ढांकता हुआ दाहिनी छाती खुला छोड़ देता था । ऋषि-पत्नियां लहंगेनुमा (आ० १११)६१ एक कपड़ा और वैकक्ष्य पहनती थीं। उनके और ऋषियों के वैकक्ष्यों में अंतर केवल इतना होता था कि ऋषियों का वैकक्ष्य केवल कंधा ढंकता था लेकिन स्त्रियों का वैकक्ष्य बाहु का भी कुछ भाग ढक लेता था।

c10.s5.2

६० मोतीचंद्र, वही, प्ले० ११, ५८

c10.s5.3

६१ वही, प्ले० १२, ५६