Pracin Bharatiya Veshabhusha c10.s7: अर्जंटा लेण ९-१० के भित्तिचित्रों में आयी वेश-भूषा की कुछ विशेषताएं
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c10.s7
- Language
- Hindi
अर्जंटा लेण ९-१० के भित्तिचित्रों में आयी वेश-भूषा की कुछ विशेषताएं
c10.s7.1
सांची अथवा भाजा के अर्धचित्रों में हम पगड़ियों के बहुत से भेद देख चुके हैं।
c10.s7.2
अजंटा के १० नं० की लेण के भित्तिचित्रों में पगड़ी भारी भरकम नहीं होती। पहले सिर के ऊपर बालों का जूड़ बाँध दिया जाता था, फिर एक कटे छोर वाली पतली छीर बालों के ऊपर लपेट ली जाती थी (आ० १२३)६४।
c10.s7.3
६४ स्टेला क्रामरिश, ए सर्वे आफ पेंटिंग इन दि डकेन, प्ले० १
c10.s7.4
दस नंबर की लेण के भित्तिचित्रों में कुछ सिले वस्त्रों के नमूने आये हैं। षड्दंत जातक के चित्र में शिकारी सोनुत्तर और उसका साथी कंचुक पहने हैं। अपने कंधे पर बहँगी लिये सोनुत्तर का साथी एक चोबाई बाहों वाला, त्रिकोणाकार कटे हुए गले वाला धारीदार कंचुक पहने है जो कमरबंद से बँधा है। सोनुत्तर का कंचुक बुंदकीदार छींट का बना मालूम पड़ता है। इसका गला गोल है और सामने तुकमेक लगाने की पट्टी है (आ० १२३-१२४)