Pracin Bharatiya Veshabhusha c12.s4: सिपाहियों की वेश-भूषा
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c12.s4
- Language
- Hindi
सिपाहियों की वेश-भूषा
c12.s4.1
गंधार की मूर्तियों में दो तरह के सिपाही मिलते हैं जिनकी पोशाकें भिन्न भिन्न होती हैं (आ० १४५-१५०)३२। एक तरह के सिपाही तो लगता है किसी जंगली जाति के थे। धोती, पेटी, रस्सी का बना कमरबंद और दाहिने कंधे से छाती पर होते हुए कमरबंद से खुंसा दुपट्टा पहनते हैं (आ० १४५-१५०)। उनके बाल खुले अथवा पगड़ी से ढंके होते हैं। एक
c12.s4.2
३२ फूर्शे, वही, भा० १, आ० ३१, २०१, २०४, २६२
c12.s4.3
दूसरी तरह के सिपाही (आ० १४६-१४९)३३ शीर्ष कटाह या खोद और असीरिय ढंग का जिरह बस्तर पहने हैं३४। फूशे का विचार है ये भाड़े के सिपाही पश्चिम से आते थे३५। यह अधबहियां जिरह बस्तर घुटनों तक पहुंचता है। कड़ीदार जिरह बस्तर छाती पर बाहुओं पर कस कर बैठता था और उसकी कड़ियां सेहरे के आकार की (आ० १४९)३६ अथवा नग के आकार की (आ० १४८) होती थीं३७। ये कड़ियां तिब्बती अथवा जापानी जिरह बस्तरों की तरह एक दूसरे से पतली डोरियों से बंधी होती थीं। बहोलियों (आस्तीनों) के किनारे मजबूती के लिए रस्सियों से बंधे होते थे। घघरियाँ चौकोर चिप्पियों की समानांतर पंक्तियों से बनी होती थीं और इनके किनारे रस्सियों से मजबूती के लिए बंधे होते थे। सिपाही कमरबंद और परतले भी पहनते थे। वस्त्र का गला समभुज कोण (आ० १४९), अथवा अर्धवृत्ताकार होता था (आ० १४७)। इन बख्तरबंद सिपाहियों में हम दो प्रकार देख सकते हैं। इनमें एक तो पगड़ी कंचुक और धोती पहनता था (आ० १४९) और दूसरा यूनानी खोद और जूते। सिपाही कभी कभी जांघिया भी पहनते थे३८। पर जांघिया केवल सिपाहियों के पहरावे तक ही सीमित न था। समय आने पर सामंत और राजे भी उसे पहन सकते थे।
c12.s4.4
३३ वही, आ० २०२
c12.s4.5
३४ असीरिय जिरह बस्तर से तुलना के लिए देखो स्टाइन, एंशंट खोतान, पृ० २५२, प्ले० १६; रुइंस आफ डेसर्ट केथे, भा० १, पृ० ४४३, आ० १३८
c12.s4.6
३५ फूशे, वही, भा० २, पृ० ४०२
c12.s4.7
३६ फूशे, वही, भा० १, आ० २०२
c12.s4.8
३७ वही, भा० १, आ० २०४
c12.s4.9
३८ वही, भा० १, आ० २७०