Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s27: कपड़े बदलने के समय

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s27

Language
Hindi

कपड़े बदलने के समय

c13.s27.1

बृहत् कल्पसूत्र१४१ में चार समय कपड़े बदलने की बात है यथा (१) नित्य निवसन, (२) नहाने के बाद का कपड़ा (निमज्जिनिकं), (३) उत्सवों पर पहने जाने वाले कपड़े (क्षणोत्सविकं) तथा (४) राजाओं, सभासदों इत्यादि से मिलने के समय के कपड़े (राजद्वारिकं)। उपरोक्त विवरण से पता चलता है कि ऊपरी वर्ग के भारतीय अपने कपड़े समय के अनुसार बदलते थे। आधुनिक समय में तरह तरह के कपड़े पहनने की प्रथा इस देश में छूटती जाती है फिर भी लोग कुछ कपड़े उत्सवों के लिए रख छोड़ते हैं।

c13.s27.2

१४१ बृहत् कल्पसूत्र भाष्य, १, ६४४