Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s1: उच्च पदस्थ लोगों की वेश-भूषा

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s1

Language
Hindi

उच्च पदस्थ लोगों की वेश-भूषा

c14.s1.1

धोती—राजकुमार और उच्चवर्ग के लोग कमरबंद से बंधी धोती और पगड़ी पहनते थे । नागराज की मूर्ति में१ तत्कालीन धोती पहनने का सुंदर चित्रण है (आ० २७१) जरा घुटनों के ऊपर तक पहुंचती धोती कमर के साथ एक फंदेदार कमरबंद से बंधी है । धोती का फंदेदार और छूट्टे सिरे एक चूड़ी से निकाल दिये गये हैं, एक दूसरी जगह एक राजकुमार की धोती का सिरा चुन कर आगे घुंसा है । कमर के साथ धोती एक फूंदनेदार उमेठी पेटी से बंधी है । पेटी के अंदर से कमरबंद निकाल कर पहना गया है । पगड़ी में पान के आकार का एक शीर्षपट्ट, जिस पर एक पक्षी बना है, लगा है (आ० २७२)२ । अपने घर के एकान्त में दोनों सिरे आगे लटकते हुए कमरबंद के साथ लोग धोती पहनते थे (आ० २७३)३ ।

c14.s1.2

१ रामचंद्रन, बुद्धिस्ट स्कल्पचर्स फ्राम ए स्तूप नियर गोली विलेज, गुंटूर डिसट्रिक्ट, प्ले० ४ जे मद्रास, १९२६।