Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s14: पैदल सिपाहियों की वेश-भूषा
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s14
- Language
- Hindi
पैदल सिपाहियों की वेश-भूषा
c14.s14.1
१७ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में एक असिवाहक अधबहियां, घुटनों तक पहुंचता हुआ तथा कमरबंद से बंधा चाकदार कंचुक पहने है (आ० ३२२)६६। उसी चित्र में एक कुंतल-वाहक भी अधबहियां कंचुक पहने है। इसका कमरबंद दो फेंटों में बंधा है (आ० ३२३)। १ नं० की लेण में एक सिपाही पत्रों की नक्काशी से सज्जित कंचुक पहने हैं६७। उसी चित्र में एक ढाल-वाहक ने एक कंधों को ढांकती चादर, जिसमें एक गट्ठी लगी है, पहन रक्खा है।
c14.s14.2
६६ वही, प्ले० ३८, ४६
c14.s14.3
६७ याजदानी, अजंटा, १, प्ले० १४