Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s24: साधारणजन की वेश-भूषा

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s24

Language
Hindi

साधारणजन की वेश-भूषा

c14.s24.1

अभी तक हम राजा, राव, सेवकों तथा सिपाहियों की वेश-भूषा का वर्णन करते आये हैं, हमने साधारण जनों की वेश-भूषा की ओर ध्यान भी नहीं दिया । यह मानने के काफी कारण हैं कि साधारणजन की वेश-भूषा आज की तरह धोती, दुपट्टा और पगड़ी वाली थी। १७ नं० की लेण के विश्वंतर जातक के एक भित्ति-चित्र में साधारण जन की वेश-भूषा का सुंदर चित्रण हुआ है१०० । इस चित्र में साधारण जन की वेश-भूषा तीन भागों में विभाजित की जा सकती है यथा—

c14.s24.2

१०० वही, प्ले० ३९, ४८

c14.s24.3

(१) एक छोटी धोती और पूरे बदन को ढंकने वाली चादर (आ० ३५६) ।
(२) पूरी धोती और किनारों पर गोंट लगा हुआ कमरबंद (आ० ३५७) ।
(३) छोटी धोती और वैकक्ष्य (आ० ३५८) । इसी चित्र में विश्र्वंतर को प्रणाम करता हुआ एक दूकानदार धोती के ऊपर करधनी से लगा हुआ एक गमछा पहने है (आ० ३५९) । एक तेली जांघिया पहने है (आ० ३६०) ।