Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s34: हाथी पर सवार स्त्रियों की वेश-भूषा
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s34
- Language
- Hindi
हाथी पर सवार स्त्रियों की वेश-भूषा
c14.s34.1
बाघ के भित्ति-चित्र में एक जगह हाथी पर सवार स्त्रियां दिखलायी गयी हैं। पृष्ठिका में हाथी का महावत सुनहरी धारियों वाली जांघिया पहने है। तीन स्त्रियों में एक जो महावत के पीछे बैठी है किमखाब की बनी छोटी बांहों वाली जिसकी मुहरियों पर हरी गोट लगी है पहने है । चोली का आगा स्तनों और पेट को ढंकता हुआ नीचे बढ़ता हुआ जांघों पर समाप्त होता है । इसका निचला भाग अर्धवृत्ताकार कटा है और दोनों छोर चाकदार हैं। यह स्त्री एक धारीदार घघरी भी पहनती है । एप्रन की तरह का उपरोक्त वस्त्र अजंटा के भित्ति चित्रों में कई बार आ चुका है । तीसरी स्त्री का पहिरावा पहली स्त्री का सा ही है केवल चोली का निचला भाग अर्धवृत्ताकार न हो कर सादा है । इसका कपड़ा नीली चित्ती पड़ा हुआ पीला है १६६।
c14.s34.2
१६६ मार्शल, दि बाघ केव्स, प्ले० जी०
c14.s34.9
४१५ ए०
c14.s34.11
४१५ बी०