Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s39: कपड़ों पर आये हुए अलंकार
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s39
- Language
- Hindi
कपड़ों पर आये हुए अलंकार
c14.s39.1
अभी तक तो हम पहरावों पर आयी हुई नक्काशियों का वर्णन करते आए हैं लेकिन अजंटा के भित्ति-चित्रों में अंकित परदों खोलियों इत्यादि पर भी नक्कांशियां मिलती हैं। इनका इसलिए अधिक महत्त्व है कि गुप्त-युग की कपड़ों पर की नक्कांशियां और कहीं देख नहीं पड़तों। नं० १७ की लेग के एक भित्ति-चित्र में हम दो परदे देखते हैं। उनमें से एक परदा हरे रंग का है और सफेद बिंदुओं की पंक्तियों से पट्टियों में विभाजित हैं। उस पर फूल की नक्काशिया भी बनी हैं। दूसरे परदे पर गेहरु रंग की धारियां हैं और सफेद जमीन पर नीले फूलों की पंखड़ियाँ बनी हैं (आ० ४२४)१७८। इसी लेण के एक दूसरे चित्र में धारीदार कपड़े की गद्दी है जिसमें एक पट्टी छोड़ कर दूसरी पट्टी में शतरंज का अलंकार बना है (आ० ४२५)१७९। उसी लेग के एक तीसरे चित्र में, जिसमें काशिराज सुनहरे हंस की पूजा करते दिखलाये गये हैं, कई थानों के परदे लटके हैं। काशी बहुत प्राचीन काल से ही कपड़े का केन्द्र था और इसलिए काशी संबंधी दृश्य में नक्काशीदार कपड़ों का प्रदर्शन कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है। एक टुकड़े में तिरछी पंक्तियों में सजे फुल्ले हैं (आ० ४२६)१८०। दूसरे में खिले फूल हैं और तीसरे में पेचकॉ की लड़ियां हैं।
c14.s39.2
१७८ हेरिंगम, वही, प्ले० १, १
c14.s39.3
१७९ वही, प्ले० २२, २४
c14.s39.4
१८० वही, प्ले० २५, २८
c14.s39.5
१ नं० की लेण के एक महल के चित्र में भी हम कुछ कपड़ों पर बनी नक्कांशियां
c14.s39.6
पाते हैं१८१। स्त्रियां धारीदार कपड़ों की बनी घघरियां पहने हैं। एक हल्के रंग के कपड़े से बनी रानी की घघरी पर कत्थई रंग की पड़ी हुई धारियां हैं जिन पर तीर के फलों जैसे अलंकार, जो पक्षियों के रूढ़िगत आकार भी हो सकते हैं, बने हैं (आ० ४२७)। रानी के ठीक बायीं ओर की स्त्री की घघरी पर वृत्त बने हैं। पृष्ठिका में बायीं ओर खड़ी चामरग्राहिणी एक हल्के हरे रंग की घघरी, जिस पर कत्थई रंग की धारियां पड़ती हैं, पहने है। उसी लेण के एक महल के चित्र में गद्दियां चौपतियों से सजे कपड़े से बनी है (आ० ४२८ ए० बी०)१८२। पुनः उसी लेण के एक चित्र में दो तकियों पर निम्नलिखित नक्काशियां बनी हैं१८३ । (१) चंपेय की तकिया का कपड़ा सुनहरा अथवा रूपहला है जिस पर रेशम तथा सुनहले या रूपहले तार से छोटे छोटे सितारे बने हैं । (२) रानी की गद्दी के गहरे रंग के कपड़े पर सितारे अथवा चौपतियां बनी हैं।
c14.s39.7
१८१ वही, प्ल० १४, १६
c14.s39.8
१८२ वही, प्ले० २८, ३७
c14.s39.9
१८३ याजदानी, वही, भा० १, पृ० ५९, प्ल० ३४ ए० १
c14.s39.10
२ नं० की लेण के एक चित्र में गद्दी के कपड़े पर शतरंज का अलंकार जिसके कोनों पर सितारे हैं बना है१८४।
c14.s39.11
१८४ वही, भा० २, प्ले० १२