Pracin Bharatiya Veshabhusha c9.s2: दक्षिण भारत में पुरुषों की वेश-भूषा
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c9.s2
- Language
- Hindi
दक्षिण भारत में पुरुषों की वेश-भूषा
c9.s2.1
ई० पू० दूसरी सदी में दक्षिण भारत के लोगों की वेश-भूषा मध्यभारत वालों जैसी ही थी केवल उसमें कुछ स्थानिक भिन्नताएं अवश्य थीं। नीचे लिखे विवरणों से दक्षिणी पोशाक का पता चल जायगा—
c9.s2.2
१—अटपटी, पेंचोदार पगड़ी, घुटने तक पहुंचती चूननदार धोती, कमर फेंटे से लिपटा हुआ पटके का कुछ भाग (आ० २२)११।
c9.s2.3
११ बर्जेस, बुद्धिस्ट स्तूप ऑफ अमरावती एंड जग्गयपेट, प्ले० ५३
c9.s2.4
२—यक्ष (अमरावती), धोती, रस्सी का बना कमरबन्द जिसके दोनों छोरों पर फुंदने हैं कमरपेटी से लिपटा है१२।
c9.s2.5
१२ शिवराममूर्ति, अमरावती स्कल्पचर्स इन मद्रास म्यूजियम, प्ले० १८, १