भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c24.20
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c24.20
- Language
- Hindi
c24.20
अंतर नहीं है (देखो, ‘त’ का चौथा रूप, ‘द’ का दूसरा रूप और ‘न’ का तीसरा रूप). कहीं कहीं ‘म’ के नीचे आड़ी लकीर या बिंदी और ‘ह’ के नीचे भी बिंदी लगी मिलती है. ‘र्श्व’ के साथ के रेफ को अक्षर के नीचे लगाया है परंतु उसको ग्रंथि का सा रूप देकर संयुक्ताक्षर में आनेवाले दूसरे ‘र’ से भिन्न बतलाने का यत्न पाया जाता है और शक, पार्थिअन आदि के सिक्कों में यह भेद अधिक स्पष्ट किया हुआं मिलता है (देखो ‘र्व’). शक, पार्थिअन आदि के सिक्कों से जो मुख्य मुख्य अक्षर ही लिये गये हैं उनमें कई अक्षरों की लकीरों के प्रारंभ या अंत में ग्रंथियां लगाई हैं वे, संभव है कि, अक्षरों में सुंदरता लाने के लिये ही हों. ‘फ’ की ऊपर की दाहिनी ओर की लकीर नीचे की ओर नहीं किंतु ऊपर की तरफ़ बढ़ाई है.