Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s15.6

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s15.6

Language
Hindi

c31.s15.6

डॉ. कीलहॉर्न ने नेपाल के शिलालेखों और पुस्तकों में इस संवत् के साथ दिये हुए मास, पक्ष, तिथि, वार, नक्षत्र आदि को गणित से जांच कर ई. स. ८७६ तारीख २० अक्टोबर अर्थात् चैत्रादि वि. सं. ९३६ कार्तिक शुक्ला १ से इस संवत् का प्रारंभ होना निश्चय किया है३. इसमे गत नेपाल संवत् में ८७८–७६ जोड़ने से ई. स., और ९३५–३६ जोड़ने से वि. सं. होता है. इसके महीने अमांत हैं और वर्ष बहुधा गत लिखे मिलते हैं. यह संवत् नेपाल में प्रचलित था परंतु जब से नेपाल पर गोरखों का राज्य हुआ (ई. स. १७६८) तब से राजकीय लिखापढ़ी में इस संवत् के स्थान पर शक संवत् प्रचलित हो गया है परंतु पुस्तकलेखक आदि अब तक इसको काम में लाते हैं.