भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s23.1
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s23.1
- Language
- Hindi
c31.s23.1
ग्रहपरिवृत्ति संवत्सर ६० वर्ष का चक्र है जिसके ६० वर्ष पूरे होने पर फिर वर्ष १ से लिखना शुरू करते हैं. इसका प्रचार बहुधा मद्रास इहाते के मदुरा ज़िले में है. इसका प्रारंभ वर्तमान कलियुग संवत् ३०७६ (ई. स. पूर्व २४) से होना बतलाते हैं. वर्तमान कलियुग संवत् में ७२ जोड़ कर ६० का भाग देने से जो बचे वह उक्त चक्र का वर्तमान वर्ष होता है; अथवा वर्तमान शक संवत् में ११ जोड़ कर ६० का भाग देने से जो बचे वह वर्तमान संवत्सर होता है. इसमें सप्तर्षि संवत् की नांई वर्षों की संख्या ही लिखी जाती है.