भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s26.3
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s26.3
- Language
- Hindi
c31.s26.3
१ मुहर्रम्, २ सफ़र, ३ रबीउल् अव्वल, ४ रबीउल् आखिर या रबी उस्सानी, ५ जमादिउल् अव्वल, ६ जमादिउल् आखिर या जमादि उस्सानी, ७ रजब, ८ शाबान, ९ रमज़ान, १० शव्वाल, ११ ज़िल्काद् और १२ ज़िल्हिज्ज. चांद्र मास २९ दिन, ३१ घड़ी, ५० पल और ७ विपल के करीब होने से चांद्र वर्ष सौर वर्ष से १० दिन, ५३ घड़ी, ३० पल और ६ विपल के करीब कम होता है. तारीख १५ जुलाई ई. स. १६२२ ( वि. सं. १६७६ श्रावण कृष्णा ६ ) की शाम को इस सन् को प्रारंभ हुए १३०० सौर वर्ष होंगे. उस समय हिजरी सन् १३४० तारीख २० ज़िल्काद का प्रारंभ होगा अत एव १३०० सौर वर्षों में ३६ चांद्र वर्ष, १० महीने और १६ दिन बढ़ गये. इस हिसाब से १०० सौर वर्ष में ३ चांद्र वर्ष २४ दिन और ६ घड़ी बढ़ जाती हैं. ऐसी दशा में ईसवी सन् ( या विक्रम संवत् ) और हिजरी सन् का कोई निश्चित अंतर नहीं रहता. उसका निश्चय गणित से ही होता है.