Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s27.5

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s27.5

Language
Hindi

c31.s27.5

४ इस सन् के वर्ष लिखने में नीचे लिखे अनुसार अंकों के स्थान में उनके सूचक अरबी शब्दों का प्रयोग किया जाता है, मराठी में अरबी शब्दों के रूप कुछ कुछ बिगड़ गये हैं जो ( ) चिह्न के भीतर जे. टी. मोलेज़्वर्थ के मराठी-अंग्रेज़ी कोश के अनुसार दिये गये हैं. १=अहद् (अहदॆ, इहदॆ); २=अस्ना (इस्तैन); ३=सलासह (सल्लौज); ४=अरबा; ५=ख़म्सा (खम्मस); ६=सित्ता (सित् ?=सित्त); ७=सबा (सब्या); ८=समानिआ (सम्मान); ९=तसआ (तिस्सा); १०=अशर; ११=अहद अशर; १२=अस्ना (इसने) अशर; १३=सलासह (सल्लास) अशर; १४ अरबा अशर; २०=अशरीन; ३०=सलासीन (सल्लासीन); ४०=अरबईन; ५०=ख़मसीन; ६०=सित्तीन (सित्तैन); ७०=सबईन (सब्वैन); ८०=ससानीन् (सम्मानौन); ९०=तिसईन (तिस्सैन); १००=माया (मया); २००=मअतीन (मयातैन); ३००=सलास माया (सल्लास मया); ४००=अरबा माया; १०००=अलफ़ (अलफ़); १००००=अशर् अलफ़. इन अंक सूचक शब्दों के लिखने में पहिले शब्द से इकाई, दूसरे से दहाई, तीसरे से सैकड़ा और चौथे से हज़ार बतलाये जाते हैं जैसे कि १३१३ के लिये 'सलासो अश्रो सल्लास माया व अलफ्'.