भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s30.1
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s30.1
- Language
- Hindi
c31.s30.1
अमली सन् विलायती सन् के समान ही है. इसमें और विलायती सन् में अंतर केवल इतना ही है कि इसके नये वर्ष का प्रारंभ भाद्रपद शुक्ला १२ से और उसका कन्या संक्रांति से होता है. इस संवत् का पक्ष के बीच में ही प्रारंभ होने का कारण ऐसा बतलाया जाता है कि उक्त तिथि को उड़ीसे के राजा इंद्रद्युम्न का जन्म हुआ था. इस सन् का प्रचार उड़ीसे के व्योपारियों में तथा वहां की कचहरियों में है.