Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c12.s9.25

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c12.s9.25

Language
Hindi

c12.s9.25

दुपट्टे या चादर पहनने की रीति कम थी। छाती पर तिरछा जाता हुआ और बायें कंधे पर पड़ा हुआ दुपट्टा कभी कभी देख पड़ता है (आ० २२५-२६)११२। कभी कभी कटा हुआ दुपट्टा परतले की तरह छाती पर पहरा जाता था (आ० २२७)११३। दुपट्टा कभी कभी गले और कंधों पर भी डाल लिया जाता था (आ० २२८)११४।