Pracin Bharatiya Veshabhusha c12.s9.29
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c12.s9.29
- Language
- Hindi
c12.s9.29
दक्षिण भारत में अनेक तरह के शिरोवस्त्र भी पहने जाते थे। पगड़ियां ढीले तौर से दो या तीन फेरों में बांध ली जाती थीं और उनके बीच में धातु का बना शीर्षपट्ट लगा होता था (आ० २२९)११५। एक दूसरी तरह की अटपटी पगड़ी में एक सिरा नीचे झुका हुआ और एक ऊपर उठा हुआ दिखलाया गया है (आ० २३०)११६। एक तीसरे तरह की पगड़ी चक्करदार बंधी हुई है और उसके सिरे पर मोरपंख जैसा आभूषण है (आ० २३१)११७। चौथी तरह की पगड़ी ढीली बंधी है और उसका पंखानमा फैलता हुआ एक सिरा पगड़ी में खुंसा है (आ० २३२)११८। पांचवीं तरह की पगड़ी में उसके दोनों छोर शीर्षपट्ट के पेंच से निकाल कर जूड़े के साथ बांध दिये गये हैं (आ० २३३)११९। छठी तरह की पगड़ी में इसके दोनों छोर उस पर लगे दो छल्लों से निकाल दिये हैं (आ० २३४)१२०। सिर से चिपकी हुई छोटी गोल पगड़ी सरपेंच के साथ पहनी जाती थी (आ० २३५)१२१। अमरावती के अर्धचित्रों में निम्नलिखित तरह की पगड़ियां मिलती हैं—