Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s22.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s22.1
- Language
- Hindi
c13.s22.1
राजे सादे पर रोबदार कपड़े पहनते थे। हर्षचरित में१२१ हर्ष को नेत्र सूत्र से मिश्रित धोती और सितारे टंका हुआ दुपट्टा पहने दिखलाया गया है । राजा की सफेद धोती हंस मिथुन की नक्काशी से सुशोभित होती थी और उसके सिरे चमर से निकली हवा में फड़फड़ाया करते थे१२२। युद्धक्षेत्र को जाते हुए हर्ष को धोती और हंस मिथुन से अलंकृत दुपट्टा पहने बताया गया है१२३। नायाधम्म कहाओ१२४ में राजकुमार गौतम को अंशुक की धोती और दुपट्टा जो रंगीन, महीन, और मुलायम थे और जिनके किनारों पर सुनहरा काम था, पहरे बतलाया गया है। अंतगडदसाओ१२५ में राजकुमार गोतम को हंस लक्षण दुकूल पहने बताया गया है।