Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s23.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s23.1
- Language
- Hindi
c13.s23.1
उच्च वर्ण के लोग समाज में अपनी मान मर्यादा के अनुकूल कपड़े पहनते थे । बाण ने इसी श्रेणी के एक नवयुवक के धोती पहनने के ढंग का वर्णन किया है। "सरस्वती ने जिस युवक को देखा उसकी कमर हरे रंग की उस धोती से जिसका छोर जरा नाभि के नीचे था, जिसका सिरा कमरबंद के पीछे था और जिसके दोनों पक्ष इस तरह बंधे थे कि जांघ का एक तिहाई भाग देख पड़े, कसी थी १२६।"