Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s29.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s29.1
- Language
- Hindi
c13.s29.1
कपड़ों के भिन्न भिन्न भागों में देवताओं या राक्षसों का निवास माना जाता था१४३। कपड़ों के चारों कोनों पर देवता किनारों और मध्य भाग में पितृ, कान के पास असुर और ठीक मध्य बिन्दु में राक्षस निवास करते थे। कपड़ों के साथ देवताओं और असुरों का साथ दिखाने से शायद तात्पर्य यह था कि लोग धार्मिक अवसरों पर ठीक नाप के कपड़े व्यवहार में लावें जिससे देवता प्रसन्न रहें।