Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s32: साधुओं की वेश-भूषा
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s32
- Language
- Hindi
साधुओं की वेश-भूषा
c13.s32.1
धोती और चादर के अलावा साधुओं को सूती कमरबंद (पर्यस्तक) जिनमें न तो रंग होता था न कोई नक्काशी (अचित्राः) पहनने की आज्ञा थी यह बिना जोड़ का कमरबंद केवल चार अंगुल चौड़ा होता था१७१। इस उल्लेख से यह भी पता चलता है कि उस युग के नागरिक रंगीन और नक्काशीदार कमरबंद पहनते थे।
c13.s32.2
१७१ वही, ४, ५१६८
c13.s32.3
बीमार साध्वी की परिचर्या करते समय जब उसकी सफाई के लिए करवट बदलवाने की जरूरत पड़ती थी, तब साधुओं को गोपालकंचुक नाम का एक वस्त्र विशेष पहिनने की आज्ञा थी[^१७२। इस वस्त्र के आकार का पता नहीं लगता पर यह धोतीनुमा अथवा पूरी बांहों वाला कंचुक था जिसे छूत से बचने के लिए पहरा जाता था। हो सकता है यह 'एप्रन' जैसा कोई वस्त्र रहा हो।
c13.s32.4
१७२ वही, ४, ३७६५