Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s8.37

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s8.37

Language
Hindi

c13.s8.37

३—तिरीड पट्ट—तिरीट वृक्ष (सिम्पलिकोस रेसीमोसा) की छाल के रेशों से बना कपड़ा। निशीथ८४ में इसकी चौड़ी व्याख्या की गयी है—'तिरीटस्वकस्स वागो, तस्सा तंतुपट्टवरिसो सो तिरीडपट्टो तम्मि कयाणि तिरीडपट्टाणि अहवा कीडयलाला मलय विसये मलयाणि पत्ताणि कोविज्जति तसु वालेसु पत्तुण्णाणि दुगुल्ललातो अभंतरहिरे जं जं उज्जति तं अंसुवम्' अर्थात् तिरीट वृक्ष की छाल की रेशों से बना पट्ट और उससे बना तिरीट पट्ट अथवा मलय देश में मलय वृक्ष के पत्तों पर कीड़े अपनी लार इकट्ठे करते हैं इसकी ऊपरी छाल से तो पत्रोर्ण और दुकूल बनते हैं और भीतरी हीर से अंशुक। निशीथ की यह दूसरी व्याख्या दंतकथा सी मालूम पड़ती है।