Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s18: मंत्रियों की वेश-भूषा

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s18

Language
Hindi

मंत्रियों की वेश-भूषा

c14.s18.1

१७ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में राजमंत्री एक सफेद पूरी बांह का कंचुक और चादर पहरे दिखलाये गये हैं। उसका सिर अनावृत है और वह खल्लका किस्म का पूरा बूट पहने है (आ० ३३१)७४।

c14.s18.2

७४ —वही, प्ले० २५, २७

c14.s18.3

शिवि जातक के एक चित्र में जहाँ इन्द्र को अपनी आंखें देने के बाद राजा घोर कष्ट में है एक राज मंत्री का चित्रण हुआ है। मंत्री एक अधबहियां मिर्जई (कूर्पासक) जिसकी मुहरियों पर वृत्त और चारखाने के जाल बने हैं और जिनमें मोती की झालरें हैं तथा छाती पर तिरछी तरह से चादर डाले है। गले में एक वैकक्ष्य भी है जिसके दोनों सिरे एक कांटे से फंसे हैं। बालों के चारों तरफ एक फूलों से सुशोभित पट्टी है (आ० ३३२)७५।

c14.s18.4

७५ —वही, प्ले० ३९, ४७