Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s18.3
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s18.3
- Language
- Hindi
c14.s18.3
शिवि जातक के एक चित्र में जहाँ इन्द्र को अपनी आंखें देने के बाद राजा घोर कष्ट में है एक राज मंत्री का चित्रण हुआ है। मंत्री एक अधबहियां मिर्जई (कूर्पासक) जिसकी मुहरियों पर वृत्त और चारखाने के जाल बने हैं और जिनमें मोती की झालरें हैं तथा छाती पर तिरछी तरह से चादर डाले है। गले में एक वैकक्ष्य भी है जिसके दोनों सिरे एक कांटे से फंसे हैं। बालों के चारों तरफ एक फूलों से सुशोभित पट्टी है (आ० ३३२)७५।