Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s31: दासियों की वेश-भूषा
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s31
- Language
- Hindi
दासियों की वेश-भूषा
c14.s31.1
जैसा हम ऊपर देख चुके हैं रानियों और उच्चकोटि की स्त्रियों की वेश-भूषा गहनों को छोड़ कर काफी सादी होती थी, पर आश्चर्य की बात तो यह है कि दासियों की वेश-भूषा में हम काफी चड़क भड़क पाते हैं। दासियां मामूली तौर से साड़ी कमरबंद और कमरपेटी पहनती हैं१४३, पर अनेक दासियां कसीदे के काम की हुई घघरियां और कंचुक भी पहनती हैं।
c14.s31.2
१४३ हेरिंगम, वही, प्ले० ५, ६, लेण १७
c14.s31.3
अजंटा के चित्रों में दासियां अक्सर घुटनों तक पहुंचता पूरे बांह का सफेद कंचुक पहनती हैं (आ० ३९३)१४४। वे कभी कभी दुहरे जाकेट भी पहनती हैं१४५। १ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में एक स्त्री कंचुक के ऊपर जाकेट पहने है जो चूँदरी से बना है और सामने से खुला है, पूरे बांह का हरा कंचुक आगे से बंद है (आ० ३९४) । उसी लेण के एक दूसरे चित्र में एक दासी बुंदकीदार छोटे बांह की चोली पहरे है जिसका आगा घुटनों तक पहुंचता है और जिसके ऊपर एक चूँदरी का टुकड़ा पीठ पर बंधा है। इसका सिर रुमाल से ढका है (आ० ३९५)१४६। उसी लेण के एक चित्र में एक चामरग्राहिणी नीचे गले का
c14.s31.4
१४४ याजदानी, वही, भा० १, प्ले० ६ बी
c14.s31.5
१४५ वही, प्ले० १४
c14.s31.6
१४६ वही, प्ले० १७
c14.s31.7
डोरीदार फ्राक की तरह कपड़ा पहने हैं (आ० ३९६) १४७। उसी लेण के एक दूसरे चित्र में एक चामरग्राहिणी हंस दुकूल का बना कपड़ा पहने हुए हैं (आ० ३९७)१४८। पद्मपाणि वाले चित्र में बोधिसत्व के पीछे खड़ी हुई दासी जो विदेशी नस्ल की मालूम पड़ती है, लंबा कंचुक और विचित्र तरह की कुलाहनुमा टोपी जिसके चार कसीदेदार फटके ऊपर मुड़े हुए हैं, पहने हैं (आ० ३९८)१४९। चामरग्राहिणियां साड़ी भी पहनती थीं। १ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में राजसिंहासन के नीचे एक चामरग्राहिणी साड़ी, जिसका एक हिस्सा मोड़ कर उसने कंधे पर चादर की तरह डाल रक्खा है, पहने हैं१५०। नं० १७ की लेण के एक भित्ति-चित्र में एक चामरग्राहिणी गले में रुमाल, धारीदार जांघिया और दुपट्टा, जिसके छोर लहरा रहे हैं, पहने हैं१५१। अजंटा के काशिराज की सभा वाले चित्र में राजा के पीछे खड़ी चामरग्राहिणी एक फूल से सुशोभित ऊंची टोपी पहने है (आ० ३९९) १५२। उसी चित्र में दायीं ओर मंत्री के पीछे एक चामरग्राहिणी कुलाहनुमा टोपी और छाती ढंकती हुई एक पतली चादर पहने हैं (आ० ४००)।
c14.s31.8
१४७ वही, प्ले० १७
c14.s31.9
१४८ वही, प्ले० १८
c14.s31.10
१४९ वही, प्ले० २४ a, लेण १.
c14.s31.11
१५० हेरिंगम वही, ले० ३८
c14.s31.12
१५१ वही, गले०,, प्ले० ९, ११
c14.s31.13
१५२ याजदानी, वही, प्ले० २७