Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s32: मध्यवर्ग की स्त्रियों की वेश-भूषा

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s32

Language
Hindi

मध्यवर्ग की स्त्रियों की वेश-भूषा

c14.s32.1

चामरग्राहिणियों की वेश-भूषा के उपरोक्त वर्णन से यह न समझ लेना चाहिए कि यह वेश एक खास तरह की सेविकाओं तक ही सीमित था। यह वेश-भूषा हर तरह की राज सेविकाओं में प्रचलित था और विचार करने पर यह पता चलता है कि गुप्त-युग में यही मध्य वर्ग के स्त्रियों की वेश-भूषा थी। राजमहल से संबंधित स्त्रियों की वेश-भूषा नीचे दी जाती हैं:—

c14.s32.2

| नं० २ की लेण में चंपेय जातक के एक चित्र की पृष्ठिका में खड़ी एक स्त्री पतले तय। फूलदार कपड़े का बना कंचुक पहने हैं। दुपट्टे पर के अलंकार का प्रतिकृति में तो पता नहीं चलता पर मूल चित्र में बिल्कुल स्पष्ट हैं१५३।

c14.s32.3

१५३ याजदानी, वही, भा० १, प्ले० ३४ बी०, पृ० ४१ एफ० एन० १, केव २