Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s32.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s32.1
- Language
- Hindi
c14.s32.1
चामरग्राहिणियों की वेश-भूषा के उपरोक्त वर्णन से यह न समझ लेना चाहिए कि यह वेश एक खास तरह की सेविकाओं तक ही सीमित था। यह वेश-भूषा हर तरह की राज सेविकाओं में प्रचलित था और विचार करने पर यह पता चलता है कि गुप्त-युग में यही मध्य वर्ग के स्त्रियों की वेश-भूषा थी। राजमहल से संबंधित स्त्रियों की वेश-भूषा नीचे दी जाती हैं:—