Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s35.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s35.1
- Language
- Hindi
c14.s35.1
अजंटा के भित्ति-चित्रों में प्रायः स्त्रियां नंगे सिर होती हैं, पर रानी और दूसरी उच्च श्रेणी की महिलायें कभी कभी मुकुट पहनती हैं। कुछ सेविकायें टोपियां भी पहनती हैं। कभी कभी चित्रकार हमें स्त्रियों के स्थानिक शिरोवस्त्रों की भी झलक दे देते हैं। १७ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में एक स्त्री, जिसके तन पर यों ही मामूली सा कपड़ा है, एक छपे अथवा कसीदा किये रूमाल से अपना सिर ढंके है१६७। २ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में एक स्त्री धारीदार और कामदार टोपी पहने है। फीतों की तरह कंधों पर लटकती चिन्दियां शायद टोपी की झालर की प्रतीक हैं (आ० ४१४)१६८। इस तरह का शिरोवस्त्र अजंटा के भित्ति-चित्रों और एलोरा की मूर्तियों में काफी आता है।