Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s37: ग्रामीण स्त्रियों की वेश-भूषा
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s37
- Language
- Hindi
ग्रामीण स्त्रियों की वेश-भूषा
c14.s37.1
अजंटा की कला का संबंध राजमहलों से है और इसमें ग्रामवासियों के चित्र कम ही आते हैं। अजंटा के भित्ति-चित्रों में ग्रामीण स्त्रियां छोटी साड़ी पहनती हैं। नं० २ की लेण के एक भित्ति-चित्र में अपने प्रसाधन में निरत ग्रामीण स्त्रियां सकच्छ धारीदार छोटी साड़ियां पहनती हैं। उनके बाल या तो एक रूमाल से ढके होते हैं या फीते से बंधे होते हैं (आ० ४१५ ए० बी०)१७०।
c14.s37.2
१७० प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम की प्रतिकृति से