Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s37.1

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s37.1

Language
Hindi

c14.s37.1

अजंटा की कला का संबंध राजमहलों से है और इसमें ग्रामवासियों के चित्र कम ही आते हैं। अजंटा के भित्ति-चित्रों में ग्रामीण स्त्रियां छोटी साड़ी पहनती हैं। नं० २ की लेण के एक भित्ति-चित्र में अपने प्रसाधन में निरत ग्रामीण स्त्रियां सकच्छ धारीदार छोटी साड़ियां पहनती हैं। उनके बाल या तो एक रूमाल से ढके होते हैं या फीते से बंधे होते हैं (आ० ४१५ ए० बी०)१७०।