Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c6.s7.1

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c6.s7.1

Language
Hindi

c6.s7.1

क्षुमा अथवा अतसी की छाल के रेशे से बने हुए वस्त्र का सर्वप्रथम उल्लेख मैत्रायणी संहिता और तैत्तिरीय संहिता में आया है२७। कुसमी रंग के क्षौम परिधान का उल्लेख शाङ्खायन आरण्यक२८ में आया है। आश्वलायन श्रौत सूत्र२९ के अनुसार क्षौम वस्त्र सोमयाग में नेष्ट्र को दक्षिणा रूप में दिया जाता था।