Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c6.s8.1

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c6.s8.1

Language
Hindi

c6.s8.1

शतपथ ब्राह्मण और मैत्रायणी३० संहिता के अनुसार पाण्ड्व वस्त्र यज्ञ के समय राजाओं द्वारा पहना जाता था। बृहदारण्यक उपनिषद्३१ में पाण्ड्वाधिक वस्त्र का उल्लेख है। यह भेड़ के ऊन का बना हुआ सफेद वस्त्र होता था। डा० सरकार का कहना है कि शायद पाण्ड्व कोरा अथवा रंगीन रेशमी अथवा सूती वस्त्र था३२। उनके ऐसा कहने का आधार क्या है यह नहीं कहा जा सकता।