Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c7.s13.1

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c7.s13.1

Language
Hindi

c7.s13.1

बौद्ध भिक्षुणियां संघाटी, अंतरवासक और उत्तरासंग के अतिरिक्त कंचुक भी पहन सकती थीं। एक जगह इस बात का उल्लेख है कि बिना कंचुक पहने गांव में जाने वाली भिक्षुणियों के लिए प्रायश्चित्त का विधान था९६। यह कहना कठिन है कि इस युग में कंचुक का आकार चोली जैसा होता था या कुरते जैसा, पर शुंग काल की मिट्टी की मूर्तियों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि शायद कंचुक कुरते जैसा था। भिक्षुणियां एकांत में कटिसूत्र से बंधा लंगोट जैसा एक वस्त्र पहनती थीं९७। यह लंगोट डेढ़ फुट लंबे और छः इंच चौड़े एक तिकोने कपड़े से बना होता था और कमर से बांधने के लिए एक डोरी लगती थी ।