Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c8.s12: वाह्लीक और चीन के बने वस्त्र

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c8.s12

Language
Hindi

वाह्लीक और चीन के बने वस्त्र

c8.s12.1

७४ सभापर्व, ४७, २२

c8.s12.2

ये वस्त्र ठीक नाप के, खुशनुमा रंग वाले और स्पर्श करने में मुलायम होते थे (प्रमाण रागस्पर्शाढ्यं)। उपरोक्त देशों से भेड़ के ऊन, पश्म (रांकव), रेशम (कीटज) और पट्ट (पट्टज) के बने कपड़े भी आये। यहां रांकव शब्द की व्याख्या आवश्यक है। कोशों में ७५ रंकु का अर्थ एक पशु विशेष मिलता है। लेकिन यह पशु कहां होता था इस संबंध की जानकारी कोशकारों को नहीं थी। खोज करने से पता चलता है 'रंकु' पामीर पर रहने वाले रंग नामके बकरे का संस्कृत रूप है। इसके पश्म से बहुत ही अच्छी चादरें बनती हैं ७६। महाभारत ७७ के एक और उल्लेख से पता चलता है रंकु के पश्म से नमदे भी (रांकवकट) बनते थे।

c8.s12.3

७५ अमरकोश, २, ६, १११

c8.s12.4

७६ वुड, ए जर्नी टुदी सोर्स ऑफ आक्सस, इंट्रोडक्शन, पृ० ५७, न्यू एडिशन १८७२

c8.s12.5

७७ महाभारत, ३, २२५, ६