Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c9.s3.1

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c9.s3.1

Language
Hindi

c9.s3.1

शुंग युग में पगड़ियां दो तरह से बांधी जाती थीं। एक में१३ (आ० २३) बाल का सिर पर जूड़ा बांध दिया जाता था और पगड़ी के दो फेंटे मस्तक के ठीक बीच से ले जाकर जूड़ा ढक दिया जाता था और उसके दोनों छोर खोंस दिये जाते थे । भारी पगड़ी में पूरा सिर ढक दिया जाता था।