Pramāṇa · Search · About · API

Viyahapannatti 9.32.457

Viyāhapannatti: Hindi translation (Dīparatnasāgara, 2019) 9.32.457

Language
Hindi

9.32.457

भगवन्‌ ! भवनवासी, वाणव्यन्तर, ज्योतिष्क और वैमानिकदेव – प्रवेशनक, इन चारों से कौन प्रवेशनक किस प्रवेशनक से अल्प, यावत् विशेषाधिक है ? गांगेय ! सबसे थोड़े वैमानिकदेव – प्रवेशनक है, उनसे भवनवासीदेव – प्रवेशनक असंख्यातगुणे है, उनसे वाणव्यन्तरदेव – प्रवेशनक असंख्यातगुणे है, और उनसे ज्योतिष्कदेव – प्रवेशनक संख्यतागुणे हैं।
भगवन् ! इन नैरयिक, तिर्यञ्चयोनिक, मनुष्य और देव – प्रवेशनक, इन चारो में से कौन किससे अल्प, यावत विशेषाधिक है। गांगेय ! सबसे। अल्प मनुष्य – प्रवेशनक है, उससे नैरयिक – प्रवेशनक असंख्यतागुणा है, और उससे देव – प्रवेशनक असंख्यतागुणा है, और उससे तिर्यञ्चयोनिक – प्रवेशनक असंख्यातगुणा है।

Translations (2)

Commentaries (2)

Linked texts (1)