Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.139

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.139

Language
Hindi

c11.139

इसी लिपिपत्र के आधारभूत एक लेख में हलंत व्यंजन पहिले पहिल मिलता है, जिसको सिरों की पंक्ति से नीचे लिखा है. इसके अतिरिक्त हलंत और स्वर व्यंजन में कोई अंतर नहीं है. ‘सू’ के साथ की ‘ऊ’ की मात्रा नागरी की ‘ऊ’ की मात्रा से मिलती हुई है, ‘र्णा’ में ‘आ’ की मात्रा रेफ के साथ लगाई है. और स्वरों की संधियां बहुधा नहीं की हैं.