Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.143

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.143

Language
Hindi

c11.143

यह लिपिपत्र उपर्युक्त अशोक के लेखवाले गिरनार के पास के चट्टान की पिछली तरफ़ खुदे हुए महाक्षत्रप रुद्रदामन् के लेख की अपने हाथ से तय्यार की हुई छाप से बनाया गया है. यह लेख शक संवत् ७२ (ई. स. १५०) से कुछ पीछे का है. इस लेख में ‘पौ’ के साथ जो ‘औ’ की मात्रा जुड़ी है वह तो अशोक के लेखों की शैली से ही है और ‘यौ’ के साथ की मात्रा उसीका परिवर्तित रूप है जो पिछले लेखों में भी कुछ परिवर्तन के साथ मिल आता है, परंतु ‘नौ’ और ‘मौ’ के साथ जो ‘औ’ की मात्रा जुड़ी है वह न तो अशोक के लेखों में और न उनसे पिछले किसी लेख में मिलती है अतएव संभव है कि वह चिह्न अशोक से पूर्व का हो२. हलंत व्यंजन इसमें भी पंक्ति से नीचे लिखा है.

Cites (1)