Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c11.147

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.147

Language
Hindi

c11.147

यह लिपिपत्र वासिष्टीपुत्र पुळुमायि आदि आंध्रवंशी राजाओं के नासिक के पास की गुफ़ाओं के ७ लेखों१ से तैयार किया गया है. वासिष्टीपुत्र पुळुमायि के लेख में ‘नु’ के साथ की ‘उ’ की मात्रा के अंत में एक आड़ी लकीर और लगी हुई है और ‘ह्य’ में ‘य्’ को ऊपर और ‘ह’ को नीचे लिखा है जो लेखकदोष है. गौतमीपुत्र यज्ञशातकर्णि के लेख में पहिले ‘न’ को बिना कलम उठाये ही पूरा लिखा है जिससे उसकी आकृति मथुरा के लेखों के दूसरे ‘न’ (लिपिपत्र ६) से ठीक मिलती हुई है. यह दोष अन्यत्र भी पाया जाता है.