भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.19
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.19
- Language
- Hindi
c11.19
१. पश्चिमी—यह लिपि काठियावाड़, गुजरात, नासिक, खानदेश और सतारा ज़िलों में, हैदराबाद राज्य के कुछ अंशों में, कोंकण में तथा कुछ कुछ मासोर राज्य में, ई. स. की पांचवीं शताब्दी के आस पास से नवीं शताब्दी के आस पास तक मिलती है. ई. स. की पांचवीं शताब्दी के आस पास इसका कुछ कुछ प्रचार राजपूताना तथा मध्य भारत में भी पाया जाता है. इसपर उत्तरी लिपि का बहुत कुछ प्रभाव पड़ा है. भारतवर्ष के पश्चिमी विभाग में इसका अधिकतर प्रचार होने के कारण इसका 'पश्चिमी' यह नाम कल्पित किया गया है.