Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.98

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.98

Language
Hindi

c11.98

नानाघाट के लेख में ‘इं’ [Figure:] १० बनाया है जिसमें तीन बिंदी तो ‘इ’ की हैं और चौथी अनुस्वार की है. ‘थो’ में ‘ओ’ की मात्रा की दोनों तरफ की आड़ी लकीरों को जोड़ कर एक ही लकीर बना दी है जो ‘थ’ से ऊपर अलग ही लगाई है परंतु ‘लो’ में ‘ओ’ की मात्रा की दोनों लकीरों को जोड़ कर एक कर दिया है और उसे ‘ल’ के अग्रभाग के साथ ही ठीक ठीक जोडा है. ‘प्र’, ‘ब्र’ और ‘त्र’ में ‘र्’ को नीचे की तरफ जोड़ा है जो ‘उ’ की मात्रा का भ्रम उत्पन्न कराता है.