Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c16.17

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c16.17

Language
Hindi

c16.17

यह लिपिपत्र बंगाल के राजा लक्ष्मणसेन के तर्पंडिघी के दानपत्र१ से और कामरूप के वैद्यदेव के दानपत्र२ से तय्यार किया गया है. उन दोनों में ‘इ’ और ‘ई’ में विशेष अंतर नहीं है. वैद्यदेव के दानपत्र का ‘ऐ’, ‘ए’ से नहीं, किंतु ‘इ’ में कुछ परिवर्तन करके बनाया है, अनुस्वार को अक्षर के ऊपर नहीं किंतु आगे धरा है और उसके नीचे हलंत की सी तिरछी लकीर और लगाई है, ‘ऊ’ और ‘ऋ’ की मात्राओं में स्पष्ट अंतर नहीं है, ‘व’ और ‘ब’ में भेद नहीं है और सिर सीधी लकीर से नहीं किंतु ⦚ ऐसी लकीर से बनाये हैं, जिसका अधिक विकास उड़िया लिपि के सिरों में पाया जाता है.