भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c17.47
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c17.47
- Language
- Hindi
c17.47
यह लिपिपत्र नवसारी से मिले हुए चालुक्य युवराज आश्रय (शीलादित्य) के कलचुरि सं. ४२१ (ई. स. ६७०) के दानपत्र२ और गुजरात के राष्ट्रकूट (राठौड़) राजा कर्कराज (सुवर्णवर्ष) के शक सं. ७३४ (ई. स. ८१२) के दानपत्र३ से तय्यार किया गया है. कर्कराज के दानपत्र के 'ड' की आकृति नागरी के 'द' की सी है जिसमें, संभव है कि, ग्रंथि से नीचे निकला हुआ अंश 'ढ' से उक्त अक्षर को भिन्न बतलाने के लिये ही हो. 'ड' का ऐसा ही या इससे मिलता हुआ रूप लिपिपत्र ३७ और ३८ में भी मिलता है.