Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c20.16

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c20.16

Language
Hindi

c20.16

यह लिपिपत्र माबलीपुरम् के अतिरणचंडेश्वर नामक गुफामंदिर के लेख१, कशाकूड़ि से मिले हुए पल्लव राजा नंदिवर्मन् के दानपत्र२ और पांड्यवंशी राजा परांतक के समय के नारसिंगम् के लेख३ से, जो गत कलियुग संवत् ३८७१ (ई. स. ७७०) का है, तय्यार किया गया है. नंदिवर्मन् के दानपत्र के अक्षरों में से इ, ख, ग, ज, त और ब वर्तमान ग्रंथ लिपि के उक्त अक्षरों से कुछ कुछ मिलते हुए हैं.