भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c21.12
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c21.12
- Language
- Hindi
c21.12
यह लिपिपत्र पूर्वी गंगवंशी राजा देवेंद्रवर्मन् दूसरे (अनंतवर्मन् के पुत्र) के गांगेय संवत् [२]५१५ और २५४६ के दो दानपत्रों से तय्यार किया गया है. पहिले दानपत्र के अक्षरों में ‘अ’ तीन प्रकार का है जिनमें से पहिले दो रूप नागरी हैं और तीसरा रूप तेलुगु-कनड़ी की शैली का है और लिपिपत्र ४६ में दिये हुए ‘अ’ के दूसरे रूप से मिलता हुआ है. उ, ए, ग (पहिला), ज (दूसरा), त (दूसरा), द और न (पहिला और दूसरा) नागरी से मिलते हुए ही हैं. दूसरे ताम्रपत्र के अक्षरों में से अ, आ, इ, ट, ध और ष नागरी के ही हैं.