भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c21.7
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c21.7
- Language
- Hindi
c21.7
यह लिपिपत्र पूर्वी गंगवंशी राजा इंद्रवर्मन् के अच्युतपुरम् के दानपत्र१, राजा इंद्रवर्मन् (दूसरे) के चिकाकोल के दानपत्र२ और राजा देवेंद्रवर्मन् के दानपत्र३ से तय्यार किया गया है. अच्युतपुरम् के दानपत्र के अक्षरों के सिर मध्यदेशी लिपि की नांई संदूक की आकृति के, भीतर से भरे हुए, हैं और अ, आ, क, र आदि अक्षर समकोणवाले हैं. ‘न’ नागरी का सा है और बाकी के अक्षर तेलुगु-कनड़ी से मिलते हुए हैं. चिकाकोल के दानपत्र के अक्षरों के भी सिर चौकूंटे, भीतर से भरे हुए हैं, और ‘म्’ ग्रंथ लिपि की शैली का है.